नल-जल योजना की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, महीनों से ठप पड़ा जलमीनार
लोहरदगा - जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाडीह में अम्बाभारी कब्रिस्तान के समीप नल-जल योजना के तहत स्थापित जलमीनार विभागीय लापरवाही का शिकार बन गया है। जलमीनार लगने के महज कुछ ही महीनों बाद उसका बोरिंग खराब हो गया, जिसके बाद से यह पूरी तरह ठप पड़ा है।ग्रामीणों के अनुसार, इस जलमीनार से करीब 70 से 80 घरों के लोग पेयजल के लिए निर्भर थे। लेकिन बोरिंग खराब होने के बाद से लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। विभाग की उदासीनता के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बोरिंग की मरम्मत कर जलमीनार को चालू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें पेयजल संकट से राहत मिल सके।

No Previous Comments found.