लोहरदगा के अग्रसेन भवन में आयोजित होगा निःशुल्क आरटीआई कार्यशाला
लोहरदगा : हमर अधिकार मंच आगामी रविवार दिनांक 10.05.2026 को लोहरदगा के राणा चौक स्थित अग्रसेन भवन में 12:15 बजे से सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 पर एक निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन कर रहा है, जिसमें विख्यात आरटीआई एक्टिविस्ट सह आरटीआई रिसोर्स पर्सन दीपेश निराला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और प्रशिक्षण देंगे। इस कार्यक्रम का संयोजक शकील अख्तर और प्रदीप राणा को बनाया गया है, साथ ही राजधानी रांची सहित कई अन्य जिलों के प्रतिनिधि गण इस कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यशाला में "पहले आओ-पहले पाओ" के आधार पर कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है, क्योंकि मात्र 100 सीट ही उपलब्ध है,
हमारा अधिकार मंच एक रजिस्टर्ड संस्था है और इसका मूल उद्देश्य चर्चा संवाद और जागरूकता के माध्यम से आम जनमानस में उनके सिविल राइट्स के प्रति जागरूकता का प्रचार करना है जिसके तहत आगामी 10 में 2026 दिन रविवार को कार्यशाला है जिसके लिए लोहरदगा वासी संयोजक से उनके मोबाइल नंबर 7759873975 और 6202723890 पर संपर्क कर अपना-अपना सीट सुरक्षित करवा सकते हैं।
रिपोर्टर : निहाल अहमद


No Previous Comments found.