हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

लोहरदगा - सेन्हा प्रखंड अंतर्गत डांडू पंचायत के डांडू गांव स्थित मंगलवार बाजार के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार सुरेश उरांव (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता चमरा उरांव, निवासी घाटा गांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में शामिल हाइवा का रजिस्ट्रेशन नंबर JH02AV6388 बताया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सीओ, बीडीओ एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की घोषणा नहीं करेंगे, तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि मांग पूरी नहीं होने पर सड़क जाम किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

संवाददाता - सत्यम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.