अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

लोहरदगा-अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र के नंदलाल साहू उर्वरक दुकान और उसके गोदाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान के ई-पॉश मशीन के डाटा और गोदाम में रखे उर्वरक का मिलान किया। साथ ही रजिस्टर में संधारित आंकड़ों को भी मिलान किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी दुकानदार किसानों को तय मात्रा से कम उर्वरक नहीं दे।गलत जानकारी और अनियमितता पाए जाने पर उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।जरूरत पड़ी तो किसानों के घर जाकर उनसे भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि आगे भी समय समय पर उर्वरक दुकानों और गोदामों का औचिक निरीक्षण किया जाएगा।

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.