नवाडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज
लोहरदगा : किस्को प्रखंड अंतर्गत नवाडीह में आयोजित दो दिवसीय नवाडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कोल वर्कर्स यूनियन पाखर रिचूघुटा के सचिव हन्नान अंसारी, नवाडीह अंजुमन इस्लामिया के सदर रौनक इकबाल, यूथ कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष गुलाम जिलानी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनौव्वर आलम, समाजसेवी रहीमुद्दीन अंसारी, यूथ कांग्रेस कमेटी किस्को प्रखंड अध्यक्ष आकिब हुसैन, रिजवान अंसारी, तारिक अनवर, सनिफ अंसारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल को भाईचारा, अनुशासन और युवाओं की प्रतिभा निखारने का बेहतर माध्यम बताया। प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिन्होंने शानदार खेल प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दूधिया रोशनी में आयोजित इस सर्कल क्रिकेट प्रतियोगिता ने पूरे नवाडीह बस्ती को उत्सव का रूप दे दिया। रातभर क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों की भारी भीड़ मैदान में जुटी रही, जिससे क्षेत्र में खेल के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तथा युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
रिपोर्टर : नेहाल


No Previous Comments found.