किस्को नदी के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान

लोहरदगा : जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत किस्को नदी के समीप किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु अगुवाई  में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। थाना प्रभारी मानस कुमार ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना तथा जरूरी दस्तावेज साथ नहीं रखना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों से ध्वनि प्रदूषण फैलता है और आम लोगों को परेशानी होती है। जांच के दौरान बिना हेलमेट एवं आवश्यक कागजात के वाहन चलाते पाए गए कई वाहन चालकों को हिदायत देते हुए डांट फटकार लगाकर छोड़ गया । थाना प्रभारी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने तथा सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया।

रिपोर्टर : नेहल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.