किस्को में आयोजित इंटक महाधिवेशन के दौरान सड़कों पर लगा जाम

लोहरदगा - किस्को स्थित मध्य विद्यालय मैदान में  शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे आयोजित छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महाधिवेशन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ आसपास की सड़कें भी लोगों से पटी रहीं, जिससे आम राहगीरों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार बाजार होने के कारण भीड़ का दबाव और अधिक बढ़ गया,जिसके चलते कई जगहों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।कार्यक्रम को लेकर प्रशासन को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए था। हालांकि भारी भीड़ के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और बाजार क्षेत्र में घंटों अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही।महाधिवेशन में मजदूरों की समस्याओं,श्रम कानूनों में बदलाव, महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मशहूर नागपुरी कलाकार नितेश कच्छप, पवन रॉय, सुमन गुप्ता, चिंता देवी और बसीर अंसारी ने अपने गीत-संगीत से लोगों का मनोरंजन किया। लोकप्रिय नागपुरी गीतों पर लोग देर तक झूमते और थिरकते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रम में चलते सड़कों पर अपेक्षा से अधिक रही, इससे आम लोगों को काफी असुविधा भी हुई। वहीं आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुल मिलाकर महाधिवेशन में सांस्कृतिक रंगों के लिए चर्चा में रहा,वहीं दूसरी ओर यातायात अव्यवस्था और लोगों की परेशानियां भी चर्चा का विषय बनी रहीं।

रिपोर्टर - नेहाल अहमद 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.