किस्को थाना परिसर में पौधारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के किस्को में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को किस्को थाना परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान थाना परिसर को हरित और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में किस्को थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आम, नीम, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। मौके थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और पौधारोपण इसके लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : नेहाल
No Previous Comments found.