15 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली रविंद्र गंजू गिरफ्तार
झारखंड : पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 लाख के इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली रविंद्र गंजू को लातेहार जिले के हेसला गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, रविंद्र गंजू 55 से अधिक आपराधिक मामलों में मुख्य आरोपी रहा है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और झारखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। बताया जाता है कि रविंद्र गंजू लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, गुमला सहित कई जिलों में सक्रिय रहा है। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद
No Previous Comments found.