पेशरार-सेरेंगदाग के जंगलों से पिकअप वाहनों के जरिए हो रहा है अवैध लकड़ी का कारोबार

लोहरदगा : जिले के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र पेशरार और सेरेंगदाग से पिकअप वाहनों के जरिए अवैध लकड़ी का कारोबार फलफूल रहा है। स्थानियों के अनुसार जंगल क्षेत्र में पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों को पिकअप वाहनों के माध्यम से दूसरे स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।

 सप्ताह में दो दिन काटे गए अवैध लकड़ी का परिवहन तस्करों द्वारा किया जाता है। कीमती लकड़ी के परिवहन के लिए जंगल से जुड़े ऐसे सुनसान रास्तों का इस्तेमाल किया जाता है जिसमे  वाहनों की आवाजाही आसान नही। स्थानीय स्तर पर इस तरह के वाहनों की आवाजाही को ले चर्चाएं भी हैं।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद वन संपदा की सुरक्षा और वन विभाग की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने, जंगल क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने तथा अवैध लकड़ी कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्टर : निहाल अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.