ईद मिलादुन नबी को लेकर किस्को थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील.
किस्को : लोहरदगा आगामी ईद मिलादुन नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को किस्को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने की.बैठक में पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी के रूट, समय,विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है, इसे सभी समुदाय के लोग मिलजुलकर शांति और सद्भाव के साथ मनाएं.उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें.प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया.सभी ने एक स्वर में कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा.मौके पर प्रखंड के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, अंजुमन कमेटी के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.मौके पर दयानद उरांव, रनथू उरांव, शाहिद अहमद राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष लोहरदगा मौलाना जियाउल हक अशरफी, रौशन कुमार, मेराज अंसारी, राजकुमार लोहरा, राजकुमार मुंडा, सालिक अंसारी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर : नेहाल

No Previous Comments found.