एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते 7गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल प्राप्त किया

किस्को :  एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, खरकी-किस्को के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 स्वर्ण पदक और 4 रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने पेशरार प्रखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्य सुलेखा कुमारी सहित अंकिता कुमारी, श्वेता कुमारी, डॉ. अनिशा, साक्षी कुमारी, आसीम अंसारी, कोच दिलनवाज अंसारी, इरफान अंसारी एवं तबारक हुसैन अंसारी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं बीईईओ राजीव कुमार, बीपीओ मुजाहिद सुहैल, बीआरपी अरुण कुमार साहू, सुधीर ग्रेबीएल तिग्गा, सीआरपी सुशील रजक एवं साहवीर महतो ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पेशरार प्रखंड का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने पर बधाई दी।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में भी खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है।

रिपोर्टर : नेहाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.