नई दिल्ली में सांसद इमरान मसूद ने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से की मुलाकात

लोहरदगा - आज नई दिल्ली स्थित आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सहारनपुर के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री इमरान मसूद  ने लोहरदगा लोकसभा के सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत से आत्मीय मुलाकात की।इस अवसर पर सांसद श्री इमरान मसूद  ने श्री सुखदेव भगत  को छत्तीसगढ़ राज्य का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने एक अनुभवी, जमीन से जुड़े और संगठन को समझने वाले नेता पर भरोसा जताया है।

इमरान मसूद ने कहा कि

सुखदेव भगत  एक बेहद सुलझे हुए और संघर्षशील नेता हैं। झारखंड की राजनीति में इनका लंबा अनुभव रहा है। छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी इनके कंधों पर देना कांग्रेस पार्टी का एक बेहतरीन निर्णय है। मुझे पूरा विश्वास है कि इनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संगठन और मजबूत होगा और 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से बड़ी जीत दर्ज करेगी।

सांसद सुखदेव भगत  ने आभार व्यक्त करते हुए कहा 

मेरे बड़े भाई और साथी सांसद श्री इमरान मसूद  आज बधाई देने घर आए, इसके लिए मैं दिल से उनका आभार व्यक्त करता हूँ। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मेरे लिए चुनौती के साथ-साथ गर्व की बात भी है। छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस पर भरोसा है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करूं और कार्यकर्ताओं की आवाज को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाऊं। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को और मजबूत करेंगे।

रिपोर्टर - नेहाल अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.