तीन घंटे में पंचायत भवन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
किस्को/लोहरदगा : जिले के जोबांग थाना क्षेत्र के देवदरिया पंचायत भवन के बैठक कक्ष का दरवाजा तोड़कर LCD टीवी और कंप्यूटर UPS चोरी करने के मामले का जोबांग पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में खरचा गांव निवासी प्रीतम लोहरा 20 वर्ष और विकाश सिंह 21 वर्ष को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विष्णु रजक ने बताया कि 24 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10:25 बजे देवदरिया पंचायत भवन के बैठक कक्ष का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा LCD टीवी और कंप्यूटर UPS चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों तक पहुंच बनाई गई उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही पर चोरी किए गए LCD टीवी का टूटा हुआ स्क्रीन, मदरबोर्ड तथा कंप्यूटर UPS बरामद किया गया।
जांच के दौरान पंचायत भवन से उखाड़ा गया CP PLUS कंपनी का CCTV कैमरा, INTEX कंपनी का UPS बैटरी, LCD का टूटा स्क्रीन डिस्प्ले, मदरबोर्ड और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
मामले में जोबांग थाना कांड संख्या 04/26, दिनांक 24.09.2026, धारा 305(e)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापामारी दल में थाना प्रभारी विष्णु रजक, सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव एवं जोबांग थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
रिपोर्टर : नेहाल

No Previous Comments found.