लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज उछालने वाले आठ सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित

संसद की कार्यवाही के दौरान मंगलवार सदन की मर्यादा टूटने का मामला सामने आया। लोकसभा में हंगामे के बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। आठ सांसदों पर ये कार्रवाई हुई है। भारी शोर-शराबे और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी।

संसद में टूटी मर्यादा: लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज उछालने वाले आठ सांसद  निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित - Navabharat News

वहीं, कार्यवाही कल यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।दोपहर तीन बजे जब चौथी बार लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्पीकर की ओर कागज फेंकने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐसे सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके बावजूद हंगामा थमता नहीं दिखा।

Special Session begins at New Parliament - Star of Mysore

सदन में क्या कार्रवाई हुई?

  • आठ विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई की गई।
  • इन सभी को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया है।
  • लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।


किन सासंदो को किया गया निलंबित?

  • डीन कुरियाकोस
  • किरण रेड्डी 
  • अमरिंदर सिंह राजा वड़िग
  • मणिकम टैगौर
  • गुरजीत औजला 
  • हिबी इडेन
  • वेंकेट रमन
  • प्रशांत पडोले

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.