लोकसभा में हरदीप पुरी का बयान: वेस्ट एशिया संकट पर वैश्विक हालात गंभीर

लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच देश में गैस और ईंधन की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वैश्विक ऊर्जा इतिहास में शायद ही कभी ऐसी परिस्थिति देखने को मिली हो, जैसी अभी पश्चिम एशिया के तनाव के कारण बन गई है। उनके मुताबिक यह संकट दुनिया भर में तेल और गैस की आपूर्ति के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।पश्चिम एशिया संकट:केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले- घरेलू उपभोक्ताओं को  मिलती रहेगी गैस, घबराने की जरूरत नहीं - India Energy Security Safe Hardeep  Singh Puri West ...

मंत्री ने संसद में कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि देश के लगभग 33 करोड़ परिवारों की रसोई में ईंधन की किसी भी तरह की कमी न हो।West Asia Conflict Poses No Immediate Energy Threat to India, Says Hardeep  Singh Puri - Pragativadi I Latest Odisha News in English I Breaking News

उन्होंने बताया कि संकट के कारण Strait of Hormuz से होने वाली करीब 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित हुई है, जबकि भारत अपने कच्चे तेल का लगभग 40 प्रतिशत अन्य देशों से आयात कर रहा है। इसके बावजूद देश में कच्चे तेल की पर्याप्त उपलब्धता है और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं है।

गैस की कमी की अफवाहों पर भी मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि सीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और देश में एलएनजी के कार्गो लगातार पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि गैस सिलेंडर को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घबराहट के कारण ही मांग बढ़ी है।India poised to navigate West Asia tensions, says petroleum minister Hardeep  Singh Puri - Business & Economy News

Hardeep Singh Puri ने यह भी बताया कि देश में एलपीजी उत्पादन में लगभग 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और भारत लंबे समय तक इस संकट से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत अभी भी Canada, Norway और Russia से तेल आयात कर रहा है। साथ ही गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.