शख्स ने लॉटरी टिकट पर गंवा दिए 1.18 करोड़, फिर दुकानदार पर ही ठोक दिया मुकदमा

लॉटरी कई लोगों के लिए एक आकर्षक खेल है, लेकिन यह एक गंभीर आर्थिक जोखिम भी बन सकती है। भारत के कुछ राज्यों में लॉटरी पर प्रतिबंध है, जबकि कई विदेशी देशों में यह पूरी तरह से वैध और लोकप्रिय है। बहुत से लोग लॉटरी से करोड़ों-अरब रुपये जीत चुके हैं, वहीं कई बार भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ा है।हाल ही में चीन में ऐसा ही एक मामला सुर्खियों में आया। एक शख्स ने केवल एक महीने में लॉटरी टिकटों पर 9,00,000 युआन (लगभग 1.18 करोड़ रुपये या 1,30,000 अमेरिकी डॉलर) खर्च कर दिए। इसके बाद उसने जो किया, उसने लोगों को चौंका दिया। उसने लॉटरी टिकट बेचने वाले दुकानदार और लॉटरी प्रबंधन केंद्र के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर कर अपने पैसे ब्याज सहित वापस मांग लिए।

OMG! शख्स ने लॉटरी टिकट पर गंवा दिए 1.18 करोड़, फिर दुकानदार पर ही ठोक दिया मुकदमा

मध्य अनहुई प्रांत के हेफेई में बाओहे जिले की पीपुल्स कोर्ट ने हालांकि उसके इस अनुरोध को खारिज कर दिया। इस फैसले के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

लॉटरी जीतने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा दिमाग, बन गया 28 करोड़ का मालिक -  Chinese man wins 28 crore using family birthday digit lottery tickets

अनहुई बिजनेस न्यूज के अनुसार, शख्स ने सितंबर 2023 में झांग नामक व्यक्ति की लॉटरी दुकान से कई टिकट खरीदे थे। झांग स्थानीय लॉटरी प्रबंधन केंद्र के लिए प्रमाणित बिक्री एजेंट हैं। शख्स आमतौर पर कुछ टिकट चुनता और उन्हें सोशल मीडिया ऐप के जरिए खरीदता, फिर भुगतान झांग के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देता।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, झांग ने टिकट खरीदने के बाद उनकी तस्वीरें खरीदार को भेजी। झांग का कहना था कि उन्होंने लॉटरी में बड़ी रकम खर्च करने के जोखिम के बारे में चेतावनी दी थी, और शख्स ने भी इसे स्वीकार किया। इसके बावजूद उसने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए।

Kolkata's lottery ticket sellers retain their clientele as the govt plans  to sell lottery tickets online | Hindustan Times

जब शख्स ने देखा कि किसी भी टिकट पर उसे जीत नहीं मिली, तो उसने झांग और लॉटरी केंद्र के खिलाफ अदालत में केस दायर किया। उसका दावा था कि झांग द्वारा लॉटरी टिकटों की बिक्री और प्रचार का तरीका, साथ ही भुगतान प्रक्रिया और सोशल मीडिया पर रिजल्ट की घोषणा, कानून के दायरे के बाहर था। इसलिए उसने तर्क दिया कि खरीद अनुबंध अमान्य घोषित किया जाना चाहिए और उसने 9,00,000 युआन के साथ ब्याज की वापसी की मांग की।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.