घरेलू छोटे सिलिंडर पर सरकार का नया फैसला, गैस की कमी का नहीं रहेगा डर
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है। इसके परिणामस्वरूप, महानगरों में गैस सिलिंडरों की किल्लत देखने को मिल रही है।इस स्थिति में, केंद्र सरकार विशेष तौर पर प्रवासी मजदूरों और छात्रों को राहत देने की योजना बना रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय छोटे 5 किलो के एलपीजी सिलिंडर बाजार में उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है। इससे उन लोगों को फायदा होगा जिनके पास घर पर गैस कनेक्शन नहीं है।
![]()
नया प्लान क्या ला सकता है?
- सरकार 5 किलो के छोटे एलपीजी सिलिंडर लॉन्च करने की तैयारी में है।
- यह सिलिंडर खासकर प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए होगा।
- नोटिफिकेशन अगले कुछ दिन में जारी होने की संभावना है।

खरीद प्रक्रिया कैसी होगी?
- छोटे सिलिंडर लेने वाले लोगों का अब तक कोई ठोस रिकॉर्ड नहीं है।
- नए नियमों में इसे खरीदने के लिए आधार आधारित KYC जरूरी हो सकता है।
- बिना घर के गैस कनेक्शन के भी यह सिलिंडर उपलब्ध होगा।
- केवल आधार कार्ड दिखाकर इसे खरीदा जा सकेगा।
- सिलिंडर की आपूर्ति मान्य गैस एजेंसियों के जरिए की जाएगी।

डिजिटल सुरक्षा और ट्रैकिंग
- जमाखोरी और गड़बड़ी रोकने के लिए हर छोटे सिलिंडर पर QR कोड या यूनिक आईडी लगाया जा सकता है।
- इससे आपूर्ति की पारदर्शिता बढ़ेगी और डिजिटल निगरानी आसान होगी।
कीमत का अनुमान
- नए 5 किलो के एलपीजी सिलिंडर की कीमत लगभग 100 रुपये प्रति किलो तय की गई है।
- वर्तमान में खुले बाजार में सिलिंडर 200-250 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं।

No Previous Comments found.