ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला ने खुद संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

लखनऊ :    मोहनलालगंज अज्ञात कारणों से मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन के पास में भीषण आग लग गई जिससे आसपास क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई वहीं आग की सूचना पाकर आसपास के स्थानीय एवं पुलिस व ग्रामीणों ने मौके पर जाकर आग को बुझाने का प्रयास किया परंतु आग की लपटे इतना बढ़ गई थी की वह विकराल रूप धारण कर चुकी थी उसी समय मोहनलालगंज के रास्ते से चुनाव प्रचार में जा रहे मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी को जब ख़बर मिली तो उन्होंने देखा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी जाम में फंस गई है तुरंत अपनी गाड़ी से उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था को खुद संभालते  हुए जाम में फंसी हुई फायर ब्रिगेड की गाड़ी को किसी तरह से मौके तक ले जाने का कार्य किया वहां पहुंचकर फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया ब्लाक प्रमुख मोहनलाल गंज ओम प्रकाश शुक्ला के साथ में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र ने मौके पर पहुंच कर अधिकारियों से वार्ता कर और पानी की गाड़ियां मंगवाईतब जाकर आग पर काबू पाया गया उपस्थित जनसमुदाय ने भाजपा नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.