समाज सेवी सोनू साहू ने जरूरतमंदो में किया कंबलो का वितरण
लखनऊ : रविवार को मोहनलालगंज के जबरौली गाँव में ग्रामीणों व जरूरतमंदों लोगों को समाज सेवी सोनू साहू ने भीषण कड़ाके की गलन भरी ठंड में ठंड से बचाव के लिए किए कंबल वितरण। सदैव ग्रामीणों के सुख दुःख में खड़े रहने वाले समाज सेवी सोनू साहू ने रविवार को जबरौली गाँव के सैंकड़ो ग्रामीणों में कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान समाज सेवी सोनू साहू ने ग्रामीणों से कहा की कभी भी किसी प्रकार की जरूरत पड़े तो हमको जरूर याद करे समाज सेवी सोनू साहू द्वारा कंबल वितरण के दौरान सबसे हाल चाल जाना कंबल पाकर ग्रामीणों ने समाज सेवी सोनू साहू को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा की कंबल मिलने से ठंड में काफ़ी राहत मिलेगी। कंबल वितरण के दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.