मूर्ति स्थापना और भंडारा का ऋषि मिश्रा ने कराया आयोजन
लखनऊ : रविवार के दिन मोहनलालगंज में भा.कि.यू. (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि मिश्रा द्वारा भा.कि.यू. (भानू) प्रदेश कार्यालय रायबरेली रोड, निकट किसान पथ कटेभीठ में प्रभु श्रीराम जी एवं गुरु व पूर्वजों के आशीर्वाद से पवन सुत हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना प्रभु श्री राम के जय जय कारो के साथ की गईं। हनुमान जी की मूर्ति स्थापना में मुख्य यजमान कृपाशंकर मिश्र व आचार्य विमल त्रिपाठी व निवेदक ऋषि मिश्रा जोकि हनुमान जी के सवेक है सहित अन्य कई भक्तगण मौजूद रहे। हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर श्रीरामचरितमानस पाठ कराया गया एवं इसके बाद सभी में प्रसाद वितरण करके भंडारा कराया गया। श्री हनुमान जी की कृपा से भंडारा दोपहर 2 बजे से प्रभुइच्छा तक चलता रहा। भंडारे में वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा व वरिष्ठ पत्रकार धीरज तिवारी व पत्रकार जय शरण तिवारी व ब्रज नंदन तिवारी सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.