महामना परिवार द्वारा अर्जुनगंज में श्री राम कथा का सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन
श्री जानकी वल्लभ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महामना परिवार अर्जुनगंज द्वारा 13 फरवरी से 19 फरवरी तक नियमित श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुवात श्री मंगलाचरण वि मानस महिमा से हुई और कथा का समापन श्री भरत चरित्र शबरी प्रसंग व सुंदरकांड एवं राजतिलक से होगा। 20 फरवरी को श्री जानकी वल्लभ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन शोभायात्रा व विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। जिसमें कथा वाचकपूज्य श्री श्री सुधीरानंद जी महाराज के मुखारविंद से कथा प्रारंभ हुई और सरस्वती शिशु मंदिर के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा एवं कथा सभी स्वयंसेवक बंधु जिसमें विनय,रुद्र कुमार, अवधेश, आकाश शुक्ला, चिंतामणि,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, विनीत मिश्रा प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।
राज्य संवाददाता
सुमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.