कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता की हथौड़े से कूच कर की हत्या
लखनऊ : क्या कोई बेटा इतना क्रूर कैसे हो सकता है जो अपने ही माता-पिता को ही मौत के घाट उतार दे एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना राजधानी लखनऊ के मोहनलाल गंज थाना क्षेत्र के गांव से सामने आई जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता की हथौड़े से कूच कर हत्या कर दी घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई आसपास के लोग दौड़कर आए लेकिन तब तक आरोपी बेटा फरार हो चुका था जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के जबरौली गांव में जगदीश विश्वकर्मा (70) अपनी पत्नी शिवप्यारी (68) के साथ रहते थे परिवार में दो बेटे भी हैं इनमें से आरोपी विशनेश बड़ा है जबकि देवदत्त छोटा है जगदीश के छोटे बेटे देवदत्त का तिलक 10 दिन पहले ही हुआ था घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वह छोटे बेटे की शादी के लिए कुछ जमीन बेचना चाहते थे लेकिन बड़ा बेटा इसका विरोध कर रहा था इसे लेकर घर में आए दिन झगड़े होते रहते थे ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की देर रात भी लाला ने माता-पिता से झगड़ा किया इसके बाद हथौड़े से दोनों पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. मां-बाप चीखते चिल्लाते रहे लेकिन उसे तरस नहीं आया जगदीश और शिवप्यारी गंभीर रूप से घायल हो गए चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई,जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को पुलिस ने मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई, वारदात के बाद छोटे बेटे देवदत्त ने मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है,एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गईं हैं दबिश दी जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

No Previous Comments found.