संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव
लखनऊ : मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिसेंडी ग्राम पंचायत में सिसेंडी के रहने वाले 17 वर्षीय निर्भय पुत्र मुकेश सिंह घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर रात में बिना बताए निकल गया था, सुबह गांव के पास ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता हुआ शव देखा गया, शव देखते ही आसपास हड़कंप मच गया शव की पहचान निर्भय सिसेंडी के रूप में हुई है, ग्रामीणों ने आनन- फानन में गांव के प्रधान व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश जयसवाल व पुलिसकर्मियों सहित सिसेंडी चौकी इंचार्ज पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वही घर वालों ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया की किसी बात को लेकर कोई नाराजगी नहीं थी पता नहीं बेटे निर्भय ने कैसे यह किया। फिरहाल पुलिस पूंछताछ कर जाँच पड़ताल में जुटी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.