राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का हुआ राष्ट्रीय महाअधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान
लखनऊ : लखनऊ में चौधरी चरण सिंह सभागार में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का महाधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली से आए सभी सम्मानित पत्रकार भाइयों का आभार प्रकट कर कहा कि पत्रकार गरीब परेशान शोषित वंचित गरीब किसान की आवाज को उठाता है शासन प्रशासन तक उनकी आवाज को पहुंचाता है राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा का आभार प्रकट किया की सभी पत्रकार भाइयों को एकत्रित कर एक महाअधिवेशन कर एकता की मिसाल पेश की है, वहीं शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने भी अपने उद्बोधन में सभी पत्रकार भाइयों का आभार प्रकट किया और कहा कि समय- समय पर शासन प्रशासन के सामने गरीब शोषित की आवाज उठाने का काम करते हैं, सभी का इस महाअधिवेशन में हार्दिक स्वागत अभिनंदन करती हू। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा संगठन चाहे जितने हो लेकिन हम सबको एक रहकर अपनी आवाज को जनता की आवाज को समय-समय पर उठाते रहना है और एकजुट होकर अपनी व जनता की समस्याओं को कलम कि ताकत से जिम्मेदारों को आईना दिखाना है, महाअधिवेशन में सभी जिला अध्यक्ष व उनकी टीम को एक-एक कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महाधिवेशन के कार्यक्रम में लखनऊ जिला अध्यक्ष रघुनाथ व संगठन मंत्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव सचिव दिलीप मिश्रा विकास सिंह सचिन दीक्षित सहित पूरी टीम ने पूरे महा अधिवेशन के कार्यक्रम को, बड़े ही सुचारू रूप से संपन्न करवाया। इस कार्यक्रम में राजपूत करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष भाई दुर्गेश सिंह दीपू भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी पूरे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली से आए सभी पत्रकार भाइयों का आभार प्रकट किया व ऐसे ही एकता बनाए रखने पर सभी को सह्रदे आभार प्रकट किया।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.