अहम बिंदुओं पर ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ब्लॉक में हुआ आयोजन
लखनऊ : मंगलवार के दिन विकास खंड मोहनलालगंज सभागार हॉल में ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गईं। आयोजित बैठक में सर्वम्मति से एक राष्ट्र एक चुनाव पर पांच बिन्दुओ पर ग्राम प्रधानों के साथ चर्चा की गईं, ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव में बताया गया कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव 'का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है ताकि समय संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके तथा देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे। एक राष्ट्र-एक चुनाव के लाभ के बारे में बताते हुए चर्चा कि गईं जिसमें प्रशासनिक और आर्थिक दक्षता को बताते हुए कहा गया कि बार-बार चुनाव कराने में भारी प्रशासनिक खर्च और संसाधनों की बर्बादी होती है। एक साथ चुनाव से चुनावी खर्च में भारी कमी आएगी और सुरक्षा बलों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार चुनावी ड्यूटी से मुक्त किया जा सकेगा। एवं विकास कार्यों में निरंतरता को बताते हुए कहा गया कि बार-बार लगने वाले आदर्श आचार संहिता के कारण विकास परियोजनाएँ रुक जाती हैं। एक साथ चुनाव होने से यह बाधा दूर होगी और सरकारें अपने विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी और राजनीतिक स्थिरता पर कहा कि एक साथ चुनाव राजनीतिक अस्थिरता को कम करने में मदद करेगा, जिससे नीति निर्माण में स्थिरता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा व मतदाताओं की जागरुकता और भागीदारी पर कहा कि एक साथ चुनाव से मतदाताओं में अधिक जागरुकता और उत्साह पैदा होगा, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र को सशक्त किया जा सकेगा और चुनावी खर्च में कटौती पर कहा कि चुनाव आयोग व राजनीतिक दलों को बार-बार चुनाव प्रचार के लिए भारी धनराशि खर्च करनी पड़ती है। एक साथ चुनाव होने से चुनावी खर्च में कटौती होगी, जिससे धन का अधिक सदुपयोग हो सकेगा एवं संवैधानिक और व्यावहारिक समाधान पर बताया कि संसद में प्रस्तुत विधेयक के पारित कर इसे कानूनी रूप दिया जाये। चुनाव आयोग को आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाये। सभी राजनीतिक दल आम सहमति बनाकर इस आगे बढ़े। "एक राष्ट्र, एक चुनाव एक क्रांतिकारी कदम है, जो भारत के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और कुशल बना सकता है। इससे न केवल सरकार के कार्यों में निरंतरता आएगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता भी सुदृढ़ होगी। बैठक में इस प्रस्ताव का पूर्ण समर्थन किया गया और इसे लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की अनुशंसा की गईं।
रिपोर्टर : धीरज तिवारी

No Previous Comments found.