सिसेंडी में होली मिलन समारोह का रविवार को हुआ आयोजन

लखनऊ - मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में प्राथमिक विद्यालय में रविवार के दिन प्रधान प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व दिलीप मिश्रा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में पूर्व सांसद कौशल किशोर व पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र कुमार तिवारी व ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला व प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह व विधायक अमरेश रावत व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहनलालगंज अजय पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेश्वर द्विवेदी व प्रधान अभय दीक्षित, प्रधान ललित शुक्ला, प्रधान भगवती यादव सहित सिसेंडी क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों समेत हजारों लोग उपस्थित रहे। इस दौरान होली मिलन समारोह में पूर्व महामंत्री भाजपा अंजनी शुक्ला  व पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राजेश जायसवाल व प्रधान शन्नो जायसवाल भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - धीरज तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.