ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने किया 270 मीटर नाले का उद्घाटन
लखनऊ - मोहनलालगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत दयालपुर में ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी के द्वारा जल निकासी की समस्या को देखते हुए क्षेत्र पंचायत निधि के द्वारा 270 मीटर नाले का निर्माण कराया गया जिसका उद्घाटन करने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी एवं ग्राम प्रधान पति शैलेंद्र कुमार पाल के द्वारा भव्य उद्घाटन किया गया इस नाले के बन जाने से पानी की समस्या से सभी निवासियों को सुविधा प्रदान हुई जिससे प्रभावित होकर सभी ग्राम वासियों ने ब्लॉक प्रमुख का अभिवादन किया ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने बताया जब से हम सत्ता में आए हैं मोहनलालगंज ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायत में शुद्ध शीतल पीने के पानी के लिए प्रत्येक गांव में आरो सिस्टम नाली नाला इंटरलॉकिंग सहित कई विकास कार्य कराए गए जो ग्राम पंचायत बाकी रह गई है उसका विकास कार्य कराया जा रहा है हमारा प्रयास यही रहेगा ज्यादा से ज्यादा विकास ग्राम पंचायत को मिले इसके लिए सचिव प्रधान बी डी सी से मिलकर कार्यों को कार्य योजना में शामिल किया गया है ताकि सबका साथ सबका विकास के भाव से काम किया जा सके उनके साथ मौजूद ग्राम पंचायत सचिव शशांक शुक्ला अभिषेक शुक्ला विंधेश्वरी करण शुक्ला विनोद साहू राजेश पाण्डेय क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार कश्यप अनिल अवस्थी ग्राम रोजगार सेवक सुनील कुमार धर्मेंद्र सिंह प्रधान पति शैलेंद्र कुमार पाल सहित ग्रामवासी मौजूद रहे.
रिपोर्टर - धीरज तिवारी

No Previous Comments found.