किसान नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले
लखनऊ : भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निजी आवास पर पहुंचकर खास मुलाकात की। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने बताया किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के स्वास्थ्य और हाल-चाल के बारे में जानकारी ली।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.