किसान यूनियन ने छ: सूत्रीय मांगो को लेकर एसीपी व तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

लखनऊ :  वृहस्पतिवार के दिन मोहनलालगंज ब्लॉक में जिला अध्यक्ष, लखनऊ राजेश रावत के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा छ: सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार मोहनलालगंज  रामेश्वर प्रसाद व एसीपी रजनीश वर्मा को ज्ञापन दिया है। किसान यूनियन द्वारा दिये गए ज्ञापन के अनुसार ग्राम सभा मंगटईया में पिछले वर्ष हुए अग्निकाण्ड में मो० अनीश, लल्लू के खेतों में गेंहूँ की फसल जलकर नष्ट हो गयी थी जिसमें अभी तक तहसील प्रशासन के द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया व 5अप्रैल को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिये गये प्रार्थना पत्र जो कि वसीयत के सम्बंध में जिसकी शिकायत संख्या-3008222500974 है में भी कोई कार्यवाही नहीं की गईं व न्यायालय उपजिलाधिकारी महोदय, मोहनलालगंज में धारा 134 की कार्यवाही अतिशीघ्र किये जाने के सम्बंध में। वाद सं०-टी. 202310460309242 है। व न्यायालय नायब तहसीलदार निगोहां, मु0नं0-टी. 202210460316422 जिसमें साक्ष्यों को दरकिरान कर जीवित किसान की भूमि की वरासत किसान की बहन की बेटी नीलम पत्नी अनिल कुमार के हक में किये जाने के सम्बंध में व ग्राम पंचायत घोडसारा के चंदीदीन का पुरवा निवासी नवल किशोर का मुकदमा वाद सं0-टी.202410460330325 न्यायालय नायब तहसीलदार निगोहां के यहां विचाराधीन होने के बावजूद भी क्षेत्रीय लेखपाल अनिल वर्मा द्वारा नियमों को ताख पर रखकर गलत वरासत किये जाने के सम्बंध में। व दिनांक 20 अप्रैल 2024 को ए०सी०पी० मोहनलालगंज के समक्ष सुलह समझौता में पानी बन्द करने को लेकर समझौता हुआ था और गौरा में राम खेलावन आदि में मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नही हुई। इन समस्याओं को अवगत कराते हुए जल्द ही इनको पूरा किया जाने के लिये तहसीलदार व एसीपी को ज्ञापन दिया है।

रिपोर्टर : धीरज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.