इंद्रजीत खेड़ा गांव में एसीपी व इंस्पेक्टर लगवाई जनचौपाल, ग्रामीणों को किया जागरूक

लखनऊ :  थाना क्षेत्र मोहनलालगंज अंतर्गत इंद्रजीत खेड़ा  गांव में एसीपी रजनीश वर्मा ने इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह के साथ जन चौपाल का आयोजन किया। आयोजित जन चौपाल में काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए ग्रामीणों में कई महिला व पुरुष मौजूद रहे। एसीपी रजनीश वर्मा ने नए-नए तरीके से जो अपराध जालसाजी करने वालों से सावधानी बरतने के लिये जागरूक किया। गांव में सुरक्षा समिति के गठन के विषय में चर्चा की गईं किसी भी प्रकार की कोई घटना हो तुरंत संबंधित चौकी थाने में बताने के लिए लोगों से कहा और संबंधित लोगों के  मोबाइल नंबर भी दिए इस दौरान जन चौपाल कार्यक्रम में इंद्रजीत खेड़ा गांव के पुष्पराज सिंह, राणा सिंह, विक्की सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : धीरज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.