प्रधान के नेतृत्व में सिनर्जी संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का मस्तीपुर गांव में किया गया आयोजन

लखनऊ :  वृहस्पतिवार के दिन मोहनलालगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत के मस्तीपुर गांव में स्वास्थ्य एवं आरोग्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों की टीम ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। जिसका शीर्षक था "टीकाकरण" जसमें एनीमिया, सर्वाइकल कैंसर, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, किचेन गार्डेन, टीकाकरण आदि विभिन्न मुद्दों को ध्यान में रखते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ गाँव के लोगों द्वारा कार्यक्रम में ऐसे ही सहभागिता निभाने की खुशी जाहिर की गईं साथ ही सिनर्जी संस्था के कार्य की सराहना की। आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी, सचिव संदीप यादव सहित पंचायत सहायक, श्रीमती शांति देवी, आंगनबाड़ी श्रीमती पदमा देवी, सहायका श्रीमती सावित्री देवी, आदि व समुदाय के समस्त लोगों द्वारा इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाई गयी। जिसमें सिनर्जी कम्पनी से अरविन्द कुमार, माता प्रसाद, सरिता दुबे, सरस्वती शुक्ला, मोहम्मद नावेद आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : धीरज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.