ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने लोकार्पण कर जनता को किया सम्बोधित
लखनऊ : ब्लॉक मोहनलालगंज में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला व बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव ने मिलकर मुख्य अतिथि नीरज सिंह का स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया। बता दे कि ब्लॉक कार्यक्रम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई सभागार का लोकार्पण मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने किया। जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सैंकड़ो लोगों को सम्बोधित किया व पहल गाम में आतंकी हमलें में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। विकासखंड परिसर मोहनलालगंज में आयोजित मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने नवीनीकृत सभागार कक्ष का लोकार्पण कर उक्त समारोह के जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अब ईमानदारी की सरकार चलेगी आने वाला समय परिवारवाद वंशवाद भ्रष्टाचार बाद क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार बनेगी आने वाले समय की राजनीति वंशवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर विकास की अहम भूमिका तय करेगी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान शौचालय निर्माण आवासों के निर्माण एवं देश की जनता को निशुल्क गैस कनेक्शन के बारे में विस्तार से उपलब्धि का बखान करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में धरातल से लेकर चंद्रयान तक का सफर किया जा रहा इसके बाद मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने कहा कि सभी 78 ग्राम पंचायतो में क्षेत्र पंचायत से विकास कार्य कराए गए हैं उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य है सभी लोगों को स्वच्छ व ठंडा पानी उपलब्ध जिसके लिए हमने ग्राम पंचायत में आरो वाटर लगाया जो रोड आज तक किसी ने नहीं बनवाई उन रोडो को बनाने का काम किया है प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने प्रदेश एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम में मौजूद रहे। एडीओ पंचायत अशोक यादव प्रधान सुरेश रावत प्रधान लक्ष्मण प्रसाद विपिन रावत मातादीन गौतम सुरेंद्र पाल प्रदीप सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह चेयरमैन जिला सहकारी बैंक, पूर्व विधायक चंद्रा रावत करन शुक्ला बिंदेश्वरी अभिषेक शुक्ला बिंदेश्वरी अर्जुन शुक्ला बिंदेश्वरी प्रधानगण समस्त बी डी सी. मौजूद रहे।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.