गौशालाओं में भूंसा दान के लिए विधायक को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने दिया निवेदन पत्र

लखनऊ : मोहनलालगंज विधानसभा से विधायक अमरेश रावत से लखनऊ के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा डॉ सुरेश कुमार ने मुलाकात कर विधायक अमरेश रावत को गौशालाओं के लिए भूसा दान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए निवेदन पत्र दिया। निवेदन पत्र को स्वीकार कर विधायक अमरेश रावत ने पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर नगराम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुनील सिंह व निगोहां के पशु चिकित्साधिकारी डॉ राममूर्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : धीरज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.