कोतवाल ने उठाया झाड़ू थाना परिसर पुलिस स्टॉफ के साथ मिलकर किया साफ

लखनऊ : मोहनलालगंज कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह ने पूरी पुलिस टीम के साथ एकजुट होकर साफ सफाई परिसर में पड़े कूड़ा करकट को हटा कर पुलिस टीम के साथ मिलकर झाड़ू लगाया साफ सफाई की। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला व पुरूष पुलिसकर्मियों के साथ कोतवाली परिसर को स्वच्छ और साफ रखने के उद्देश्य से स्टाफ का सहयोग लिया गया और सभी के साथ मिलकर परिसर में साफ सफाई की गई है, इसके साथ ही सबको इस बात के लिए निर्देशित भी किया गया है कि पान मसाला बीड़ी सिगरेट खा पीकर परिसर में थूकने वाले पर तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही कर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने कहा कि कोतवाली परिसर में कूड़े करकट के लिए कूड़ेदान रखे गए हैं अगर आपको कोई कूड़ा करकट फेंकना है कूड़ेदान में ही फेंके न की परिसर में कहि भी कुछ भी फेंक दे। कोतवाली परिसर मोहनलालगंज को स्वच्छ और साफ रखने का थानाध्यक्ष सहित पूरे पुलिस स्टॉफ ने अब जिम्मा उठा लिया है। वही मोहनलालगंज पुलिस टीम के इस सराहनीय प्रयास को जिसने देखा सुना प्रशंसा की सराहना की है।

रिपोर्टर : धीरज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.