तहसील प्रशासन ने बंजर भूमि से हटवाया अवैध कब्जा
लखनऊ - मोहनलालगंज तहसील प्रशासन द्वारा अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को मऊ गांव स्थित बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम अंकित शुक्ला व तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद ने किया। राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम मऊ में स्थित गाटा संख्या 2514, क्षेत्रफल 0.0900 हेक्टेयर बंजर भूमि से अतिक्रमण हटवाया। यह जमीन सार्वजनिक उपयोग हेतु आरक्षित थी, जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत की ओर से अंकुर तथा राजस्व विभाग से लेखपाल सुशील गुप्ता मौके पर मौजूद रहे। तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद स्वयं स्थल पर पहुंचकर पूरी कार्यवाही की निगरानी की। तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रिपोर्टर - धीरज तिवारी

No Previous Comments found.