इंसानों और बेजुबानों दोनों को किया सुरक्षित

लखनऊ : मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो चुके थे आये दिन बन्दरों द्वारा लोगों पर हमला बोल दिया जाता था जिसके कारण लोगों में बन्दरों को लेकर दहशत का माहौल हो गया था बुधवार को उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज अंकित शुक्ला ने मथुरा से बन्दरों को पकड़वाने के लिए स्पेशल रेसक्यू टीम को बुलवाया। नगर पंचायत मोहनलालगंज में पहुंच कर कटहे बंदरों को स्पेशल रेसक्यू टीम ने रेस्क्यू किया और उसके बाद दूर जंगलों में पकड़े गए सभी बन्दरों को छोड़ दिया गया। इस प्रकार उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला ने इंसानों और बेजुबानों दोनों को सुरक्षित किया। तहसील क्षेत्र की जनता ने उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला के कार्यों की प्रशंसा की है।

रिपोर्टर : धीरज तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.