ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगलवार को गौरव ज्वैलर्स ने करवाया विशाल भंडारा

लखनऊ : मोहनलालगंज में ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगलवार को गौरव ज्वैलर्स के सौजन्य से सुबह से सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं भजन कीर्तन करवाकर प्रभु श्रीराम के परम् भक्त श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से जय जय श्री राम के जयकारों को लगाकर 14 वां विशाल भण्डारा का भव्य आयोजन कर प्रभु की इच्क्षा तक विशाल भंडारा में आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने भंडारा स्थल पर रुक कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पत्रकार टीम के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार धीरज तिवारी पत्रकार साथियों के साथ भंडारा में शामिल हुए और भंडारा में वीरेंद्र पांडेय उनके बड़े लड़के गौरव पांडेय के साथ मिलकर लोगों में भंडारे का प्रसाद वितरण किया। गौरव पांडेय ने भंडारे में पत्रकार टीम के अध्यक्ष धीरज तिवारी व उनकी पूरी पत्रकार टीम को भगवा गमछा पहना कर सम्मान किया। इस मौके पर पत्रकार धीरज तिवारी के साथ वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, पत्रकार सूरज तिवारी, पत्रकार जय शरण तिवारी, पत्रकार अरुण यादव, पत्रकार विवेक कुमार, पत्रकार रामजी सहित मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा व इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी बीर बहादुर दुबे, दरोगा अतुल सिंह, दरोगा परवेज, कांस्टेबल जीतेन्द्र कुमार, कांस्टेबल विकास जयसवाल समेत काफ़ी संख्या में भक्त और राहगीरों ने भंडारा में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्टर : धीरज तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.