मोहनलालगंज में समाधान दिवस का आयोजन किया गया
लखनऊ- मोहनलालगंज में शनिवार के दिन तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस के मौके पर एडीएम राकेश सिंह मोहनलालगंज तहसील पहुंचे, जिसके बाद एडीएम राकेश सिंह और एसडीएम अंकित शुक्ला और तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद और एसीपी रजनीश वर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील दिवस के अधिकारियों ने फरियादियों की विभिन्न प्रकार की समस्याएं सुनीं और शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को फरियादियों की समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए निर्देश दिए गए। इस दौरान समस्त विभागों के अधिकारी तहसील दिवस में उपस्थित रहे। तहसील दिवस के रशीद काउंटर पर बैठे कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार तहसील दिवस में लगभग 160 के ऊपर शिकायतें प्राप्त की गई।

No Previous Comments found.