गोसाईगंज के रकीब खेड़ा में सजी सपा की पीडीए पंचायत
गोसाईगंज के रकीब खेड़ा में सजी सपा की पीडीए पंचायत
(सपा नेताओं ने दिया बदलाव और एकता का संदेश)
(भाजपा पर बरसे पूर्व विधायक पुष्कर, बोले- अब जनता तैयार है परिवर्तन के लिए)
मोहनलालगंज - शनिवार को मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोसाईगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रकीब खेड़ा में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत की अध्यक्षता मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा ने की, जबकि आयोजन की कमान राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी संतोष रावत और अभिषेक रावत ने संभाली।
इस विशेष आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सपा सांसद आर. के. चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
------सपा सांसद आर. के. चौधरी ने दिया एकता और संविधान बचाने का संदेश-----
सभा को संबोधित करते हुए सांसद आर. के. चौधरी ने कहा, "अगर हम समाजवादी विचारधारा के साथ एकजुट रहें, तो कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती। यही विचारधारा संविधान की सुरक्षा और जनता के हितों की सच्ची गारंटी है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की।
-----पूर्व सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर का भाजपा पर तीखा प्रहार-----
पूर्व विधायक पुष्कर ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "भाजपा ने युवाओं, किसानों, मजदूरों और गरीबों को केवल छलने का काम किया है। हर चुनाव में यह पार्टी जनता को असली मुद्दों से भटकाकर धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति करती है।" उन्होंने आह्वान किया कि "अब समय आ गया है जब पीडीए और समाजवादी ताकतें एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करें और जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास का हक दिलाएं।"
------कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, लिया बदलाव का संकल्प----
पंचायत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा की तैयारियों को मजबूत संकेत दिया। उपस्थित लोगों ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों की निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में जनता से अपील की गई कि वे जागरूक होकर वोट करें और सामाजिक न्याय, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए समाजवादी पार्टी को समर्थन दें।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव महताब सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रधान, राम समूझ रावत, जगरूप सिंह यादव, सर्वेश कुमार रावत, राम सूचित यादव, राधे श्याम यादव, जय सिंह यादव, सुरेंद्र यदुवंशी, अनीद अहमद, योगेश रावत, मोहम्मद इब्राहिम, दिनेश यादव, लतीफ फारुकी, अर्चना रावत, हरिशंकर रावत, बद्री रावत, भोला रावत, विनीता रावत, अवध राम रावत, रंजना रावत, डॉ. राम संजीवन, डॉ. राजेंद्र रावत सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.