निबंध प्रतियोगिता एवं दौड़ प्रतियोगिता का निगोहां कॉलेज में किया गया आयोजन
लखनऊ : निगोहां कस्बा स्थित सत्य नारायण तिवारी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला उर्फ़ बिंदेश्वरी एवं विधानसभा संयोजक सोमनाथ पांडे व गरिमायी अतिथि में पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला और मनीष शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह गौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष महामंत्री जसवंत वर्मा, अंकुश वर्मा शामिल हुए। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त पर आंचल एवं द्वितीय स्थान पर नैंसी एवं तृतीय स्थान पर महक ने जीत हासिल की तो वही दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंशिका एवं द्वितीय स्थान पर अमिता चौरसिया और तृतीय स्थान पर अंसिया बानों ने जीत हासिल कर माता पिता सहित कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस दौरान निगोहां कस्बा स्थित कॉलेज में समस्त अध्यापक व छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.