चेकिंग के दौरान बस में ज्यादा संख्या में बैठे मिले यात्री, पुलिस ने की बस सीज की कार्यवाही
मोहनलालगंज : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के कनकहा में चौकी इंचार्ज द्वारा शुक्रवार के दिन पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी लखनऊ रायबरेली रोड पर लखनऊ की तरफ़ से एक बस वाहन संख्या MP07 ZP5787 को पुलिस ने रोका तो पाया गया कि बस में क्षमता से ज़्यादा यात्री बैठे हैं। पुलिस को यात्रियों की संख्या 75 पायी गई। बस चालक कृष्ण कुमार चौबे पुत्र भारत प्रसाद चौबे निवासी - रुंगटा कॉलोनी थाना अमलाई जिला शहडोल मध्य प्रदेश का है। पुलिस ने बताया की बस छत्तीसगढ़ जा रही थी। बस को तत्काल सीज कर दिया गया है तथा यात्रियों के जाने की व्यवस्था की गई।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.