मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह बेटू ने कस्बा में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
मोहनलालगंज : मोहनलालगंज में शुक्रवार के दिन भाजपा पार्टी से मण्डल अध्यक्ष बेटू के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए कस्बा में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा इस दौरान यात्रा में मण्डल अध्यक्ष बेटू सिंह ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित पूर्व विधायक चंद्रा रावत, भाजपा नेता हंसराज रावत, भाजपा नेता अंकुर अवस्थी, मोचन शर्मा, गुड्डू सिंह भाजपा नेता,सुशील रावत समेत काफी संख्या भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग लोग यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करवाने और तिरंगा यात्रा को सुरक्षित निकलवाने में मोहनलालगंज थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह व कस्बा चौकी इंचार्ज बीर बहादुर दुबे, दरोगा अतुल सिंह, दरोगा रजनीश चौरसिया, दरोगा आंनद अम्बेडकर, कांस्टेबल विकास जयसवाल, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सहित पूरी पुलिस टीम डटी रही।
रिपोर्टर : धीरज
No Previous Comments found.