उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट,24 घंटे पूरे प्रदेश को भिगाएगा मौसम
लखनऊ - यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हुई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हुई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी चली. गति गौतम बुद्ध नगर में तो 78 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. इससे लोगों को दिक्कत हुई।
यूपी में कहां हुई सबसे अधिक बारिश: सोमवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी, हरदोई, बाराबंकी, महाराजगंज, सीतापुर, गोरखपुर, सोनभद्र, झांसी, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, हमीरपुर, जालौन, महोबा, मथुरा जिले में कुछ जगहों पर हल्की तथा कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हुई. जबकि, अलीगढ़ में सबसे अधिक 8 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
यूपी में ऑरेंज अलर्ट: मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही ज्यादातर स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने का औरेंज अलर्ट जारी किया है।
यूपी के इन जिलों में चलेंगी झोंकेदार हवाएं: बांदा,चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में मौसम विभाग ने झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।
यूपी के इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में मौसम विभाग ने बिजली गिरने की संभावना जताई है।
लखनऊ का मौसम: लखनऊ में सोमवार को सुबह के समय कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे, हवा चलती रही. दिन में भी कई बार बादलों की आवाजाही रही. अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यूपी का कौन सा जिला रहा सबसे गर्म: उत्तर प्रदेश का बांदा सोमवार को भी सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान अलीगढ़ जिले में 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यूपी का मौसम: मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में अचानक 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान में अचानक 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश तथा आंधी चलने की संभावना है. बुधवार से धीरे-धीरे मौसम सामान्य होना शुरू हो जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट
No Previous Comments found.