देवती गांव में विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

लखनऊ - राजधानी लखनऊ के नगराम क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवती गांव में बाला जी बाबा मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। तो वहीं दूसरी तरफ दुर्गा माता मूर्ति की स्थापना की गई। जिसमें पुजारी महाराजदीन द्वारा पूजा अर्चना के साथ दुर्गा माता मूर्ति प्रतिमा की स्थापना कराई। इस दौरान पूजा और मूर्ति स्थापना कार्यक्रम कई लोग मौजूद रहे। वही क्षेत्रवासियों के सहयोग से व्रहस्पतिवार को भव्य विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। आपको बता दें कि बाला जी मंदिर के पुजारी महाराज दीन बाबा जिनके द्वारा बाला जी मंदिर की देख रेख कई वर्षों से की जा रही है, वृहस्पतिवार के दिन ग्राम पंचायत वासियों  ने भजन कीर्तन के साथ ही विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। भंडारा प्रभु इच्छा तक जारी रहा। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचकर किसान यूनियन नेता जिला कोषाध्यक्ष राजकमल सोनी विवेक कुमार, जिला मीडिया प्रभारी पत्रकार धीरज तिवारी, राम जी पत्रकार राजेंद्र कुमार गौतम समेत तमाम सम्मानित लोग ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्टर - धीरज तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.