समाजवादियों ने मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन मोहनलालगंज क्षेत्र में सेवा, समर्पण और सामाजिक चेतना के साथ मंगलवार के दिन मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण जागरूकता को आगे बढ़ाते हुए 52 पौधों का वृक्षारोपण किया और जरूरतमंदों को साइकिल वितरित की गई।
(युवाओं के आदर्श,आमजन की आवाज हैं अखिलेश यादव)
अखिलेश यादव आज न सिर्फ एक अनुभवी राजनेता हैं, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत भी हैं। शिक्षित, दूरदर्शी और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण रखने वाले अखिलेश ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में शिक्षा, तकनीक, रोजगार और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। उनका सरल स्वभाव और जनसंपर्क की सहजता उन्हें जनता के बेहद करीब ले आती है।
(पूर्व विधायक ने बिन्दौवा गांव में लगाया 52 पौधों का रोपण)
जन्मदिन के मौके पर मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के बिन्दौवा गांव में 52 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर द्वारा उनके पैतृक गांव में किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा, भरत यादव, मो. हनीफ, अरुणेश प्रताप उर्फ दल्लू सिंह, राजकिशोर रावत, राजू कुरैशी, सन्त राम रावत, ब्रह्मादीन रावत, अशर्फी लाल धीमान, हरी शंकर रावत, राम सुमिरन रावत, श्रीकृष्ण गौतम, बालकिशुन रावत, श्रीपाल, पुष्पेन्द्र कुमार रावत, रवि शंकर, दुर्गेश कुमार, कल्लू राम रावत, कुलदीप वर्मा, विजय यादव, अनिल वर्मा, फूलचंद्र रावत और महादेव रावत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने भाग लिया और अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके दीर्घायु, सक्रिय और जनहितकारी राजनीतिक जीवन की कामना की गई।
(कैसरबाग कार्यालय पर भंडारा और साइकिल वितरण)
इसी कड़ी में लखनऊ के कैसरबाग स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भंडारे का आयोजन किया गया और जरूरतमंदों को साइकिल भी बांटी गई। पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने बताया कि लाभार्थियों में ग्राम हसनपुर निवासी राज कुमार पासी और ग्राम कपेरा मदारपुर के अंजनी कुमार वर्मा शामिल हैं।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.