प्रधान खण्ड शिक्षा अधिकारी से की शिकायत,अधिकारी ने कहा जांच में दोषी पाए जाने पर 100% की जाएगी कार्यवाही

लखनऊ : मंगलवार के दिन मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसपुरठठ्ठा विकास खण्ड मोहनलालगंज लखनऊ की महिला ग्राम प्रधान राजवती ने गौतम खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुधा गुप्ता पर गम्भीर आरोप लगाते हुए मोहनलालगंज खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कन्नौजिया से लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही व विद्यालय से हटाए जाने की मांग की है। प्रधान द्वारा दिये गए शिकायती पत्र के मुताबिक विगत वर्षों से विद्यालय में समय से न आने और समय से पहले चले जाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रधान से शिकायत किया। शिकायत के आधार पर प्रधान द्वारा मौखिक रूप से प्रधानाध्यापिका को समय से आने जाने के लिए कहा गया परन्तु मनमानीपूर्ण रवैया अपनाते हुए कोई भी सुधार प्रधानाध्यापिका नही ला पाई। इसके अलावा ग्राम प्रधान ने अपने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि विद्यालय के किसी भी कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका द्वारा ग्राम प्रधान को सूचना नही दी जाती है और प्रधान ने यह भी शिकायत की है कि पिछले वर्ष ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय परिसर में 15 अगस्त को 9:45 बजे पंहुच गये थे लेकिन प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय में 10 बजे के बाद भी नही पहुंची थी। प्रधानाध्यापिका की लापरवाही के कारण 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पर समय से ध्वजारोहण नही हो पाता है। प्रधान ने शिकायती पत्र में यह भी दर्शाते हुए शिकायत की है कि ग्राम प्रधान द्वारा प्रधानाध्यापिका को समझाने का प्रयास किये जाने पर प्रधान को अपमानित किया जाता है और इसके साथ ही जाति सूचक शब्दो का भी इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले की शिकायत सुशील कनोजिया खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहनलालगंज से प्रधान द्वारा मंगलवार को करते हुए कार्यवाही व हटाए जाने की मांग गई है।

इस पूरे मामले में मोहनलालगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कनोजिया ने बताया कि आज ही प्रधान द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है अभी मौके पर जाकर जांच करेंगे जांच में प्रधानाध्यापक दोषी पाई गई तो सौ प्रतिशत कारवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.