आलमबाग मॉडल शॉप से चोरों ने पार किए 1 लाख रुपए नगद व 36 हजार की शराब।

लखनऊ - आलमबाग थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने बंद माडल शाप के शटर का ताला एवं सी.टी.वी. कैमरे के तार काट कर एक लाख रुपये नगद सहित 36330 कीमती कई ब्राँड की शराब की बोतलों पर हाथ साफ किया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि आलमबाग में संचालित एम आई एस नामक माडल शाप में शुक्रवार की देर रात चोरी की शिकायत मिली है। मॉडल शॉप के सेल्समेन गुवारी विकास खण्ड-5 गोमतीनगर निवासी मोनू जायसवाल पुत्र अनिल कुमार की तहरीर के मुताबिक  बीते 11 जुलाई की रात्रि चोरों ने दुकान में घुसकर सी.टी.वी. कैमरे के तार को काटकर दुकान से एक लाख नग दी सहित रेड लेबल (5), ब्लैक लेबल बोतल (7) और रॉकफोड की 15 क्वाटर माउन्टन ओक का 15 क्वाटर कुल मुल्य 36330 रूपये चोरी कर ले गये। पुलिस के अनुसार पीड़ित सेल्समैन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.