आलमबाग क्षेत्र में कर्नल एवं मेजर के आवास का ताला तोड़ चोरो ने नगदी सहित लाखों के माल पर किया हाथ साफ।
लखनऊ : आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित एक ही रात एमआरए बिहार कालोनी में बीते शुक्रवार की रात दो बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने कर्नल और मेजर के घरों को निशाना बनाकर कीमती जेवरात और नकदी चोरी की है। पीड़ित कर्नल हरि कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ एमआरए विहार कॉलोनी के सरकारी आवास संख्या 15 बी में रहते हैं। वह 15 जून से 14 जुलाई तक अवकाश पर थे। 11 जुलाई को उनके माली ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि उनके बेडरूम के अलमारी में रखे सोने का हार सेट और लगभग 70 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। इसी क्रम में उनके पड़ोसी मेजर देवाशीष मोहन कपूर भी 9 जून से 14 जुलाई तक अवकाश पर थे। उनके सहायक ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने उनकी अलमारी में रखी चांदी की पायल, बिछिया, कीमती पर्स और लगभग दस ग्राम सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया था।पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्टर : उमेश

No Previous Comments found.