विशाल भंडारे का अमरनाथ सेवा दल ने कस्बे में किया भव्य आयोजन
लखनऊ - अमरनाथ सेवा दल ने नौवे वर्ष भी बाबा अमरनाथ के दरबार से जत्था वापस आने के बाद मोहनलालगंज में विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें पूजा अर्चनाकर काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मोहनलालगंज अमरनाथ सेवा दल के 2 जुलाई को बाबा अमरनाथ बफार्नी के दरबार गए थे, जो प्रत्येक वर्ष बाबा अमरनाथ बफार्नी के दर्शन के लिए भक्तगण जाते है दर्शनों परांत वापस आने पर विशाल भंडारे का आयोजन करते हैं इसी क्रम में मोहनलालगंज बस स्टेशन पर अमरनाथ सेवा दल शिव परिवार ने विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद सहित अधिकारियों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद वितरित किया पूजा के बाद भक्तगणों को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया जिसमें सुबह से ही भंडारे में प्रसाद वितरण प्रारंभ हो गया था प्रसाद में सब्जी पूरी छोले चावल खीर हलवा सहित अनेक व्यंजनों में प्रसाद का वितरण किया गया इस सेवा दल के भक्तों ने किसी भी भक्त को कोई परेशानी न होने पाए और धूप से बचने के लिए टेंट पानी की व्यवस्था की गई थी जिसमें देर शाम तक भंडारे में प्रसाद वितरित किया मोहनलाल गंज से प्रत्येक वर्ष हमारा शिव परिवार बाबा अमरनाथ के दरबार दर्शन के लिए जत्था रवाना होता है और वहां से आने के बाद सभी लोग भंडारे में सम्मिलित होते हैं जय बाबा अमरनाथ बफार्नी भूखे को अन्न प्यासे को पानी यह सब बाबा भोलेनाथ की कृपा से संपन्न होता है इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष व चैयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे उर्फ सत्यम प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित अमरनाथ सेवा दल के काफी संख्या में सेवक मौजूद थे।
रिपोर्टर - धीरज तिवारी
No Previous Comments found.